{"_id":"63fb5c65d3af88c7830e8ed4","slug":"aligarh-exhibition-ends-29-days-exhibition-without-any-hindrance-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा: अलीगढ़ की नुमाइश का हुआ समापन, बिना किसी विघ्न बाधा के लगी 29 दिन प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा: अलीगढ़ की नुमाइश का हुआ समापन, बिना किसी विघ्न बाधा के लगी 29 दिन प्रदर्शनी
Sun, 26 Feb 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:49 PM IST
सार
अश्व प्रदर्शनी से मेले के रूप में शुरू हुए मेले को आज 143 वर्ष पूरे हुए। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 29 जनवरी को उद्घाटन किया गया था। 29 जनवरी को आरम्भ हुआ अलीगढ़ महोत्सव 22 फरवरी तक होना तय हुआ था। जिसके बाद 4 दिन के लिए नुमाइश बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
समापन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश का समापन समारोह कृष्णजली सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह, डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। नुमाइश में सहयोग एवं सहभागिता के लिये सम्बन्धित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में संगीता एकेडमी के बाल कलाकारों द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल .....होली गीत पर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अलीगढ़ महोत्सव का अपना लम्बा इतिहास रहा है। अश्व प्रदर्शनी से मेले के रूप में शुरू हुए मेले को आज 143 वर्ष पूरे हुए। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 29 जनवरी को उद्घाटन किया गया था। 29 जनवरी को आरम्भ हुआ अलीगढ़ महोत्सव 22 फरवरी तक होना तय हुआ था। जिसके बाद 4 दिन के लिए नुमाइश बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक माह तक चलने वाली ऐतिहासिक नुमाइश बिना किसी विघ्न बाधा, दुर्घटना, नकारात्मकता के सम्पन्न हुई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि नुमाइश को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी न समझ कर फूलों से पराग चुनकर शहद बनाने वाली मधुमक्खी की तरह ही मुनाफा लेना चाहिए। दुकान आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती गई। पूरे आयोजन में किसी प्रकार की शिकायत भी नही मिली।
डीएम ने कहा कि कोहिनूर मंच जो साल भर खाली पड़ा रहता है और नुमाइश के वक्त अस्थाई रूप से उस पर टेंट लगाया जाता है, इसको भी स्थाई रूप देने पर विचार किया जाएगा। नुमाइश परिसर की सड़कें जर्जर हो गई हैं। नुमाइश मैदान में जलभराव होने के कारण यहां प्रथम चरण में मित्तल द्वार से लेकर नुमाइश गेस्ट हाउस तक सीसी रोड बनाई जाएगी और उसके बाद अंदरूनी सड़कों के निर्माण पर विचार किया जाएगा।
समापन समारोह में नुमाइश कार्यकारणी के सदस्य गयाप्रसाद गिर्राज, अहमद सईद सिद्दकी, मुबीन खान, विष्णु कुमार बन्टी, पंकज धीरज, प्रदीप सक्सेना, कौशल कुमार, राजेश अग्रवाल, एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, एसीएम मोहम्मद अमान आदि मौजूद रहे।