फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dr. Sharmila sat on dharna in SV College for not freeing her, politics heats up

अलीगढ़ : कार्य मुक्त न करने पर डॉ. शर्मिला एसवी कॉलेज में धरने पर बैठीं, सियासत गर्माई

Wed, 27 Oct 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dr. Sharmila sat on dharna in SV College for not freeing her, politics heats up
एसवी कॉलेज में धरने पर बैठी डॉ. शर्मिला शर्मा व अन्य शिक्षक व शिक्षकाएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
एसवी कॉलेज से कार्य मुक्त करने न करने पर डॉ. शर्मिला शर्मा मंगलवार देरशाम कॉलेज में धरने पर बैठ गईं। कॉलेज में शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. शर्मिला शर्मा को टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या पद का कार्यभार ग्रहण करना है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि प्रबंध समिति उनको कार्य मुक्त करने में आनाकानी कर रही है। इस मामले को लेकर कॉलेज की सियासत गर्मा गई। उनके समर्थन में एसवी कॉलेज शिक्षक संघ और औटा अध्यक्ष डॉ ओमवीर सिंह भी आ गए। जानकारी मिलने पर प्रबंध समिति के सचिव भी धरना स्थल पर पहुंच गए और डॉ. शर्मिला पक्ष से वार्ता की।
विज्ञापन

पिछले दिनों उच्च शिक्षा आयोग, प्रयागराज ने प्राचार्यों का परीक्षा परिणाम जारी किया था, जिसमें रैंक के हिसाब से एसवी कॉलेज में शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. शर्मिला शर्मा को टीकाराम कन्या महाविद्यालय आवंटित हुआ है। इस पर उन्होंने एसवी कॉलेज से कार्य मुक्त करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको अनुमति देने के संबंध में मंगलवार को एसवी कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें डॉ. शर्मिला शर्मा के एक वर्ष के अवैतनिक अवकाश को आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा स्वीकृत करने बाद ही उन्हें कार्य मुक्त किए जाने का निर्णय हुआ। देर शाम डॉ. शर्मिला शर्मा प्रबंध समिति के फैसले के खिलाफ कॉलेज में धरने पर बैठ गईं।
डॉ. शर्मिला ने बताया कि प्राचार्य पद की लिखित व मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें टीकाराम कन्या महाविद्यालय आवंटित किया गया है। उन्होंने जब टीकाराम कन्या महाविद्यालय को पत्र स्वीकृत कराया तो नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।
इसके बाद एसवी कॉलेज प्रबंधन से कार्य मुक्त करने व एक वर्ष का अवैतनिक अवकाश देने का अनुरोध किया, लेकिन प्रबंध समिति के सचिव आज-कल कहकर उन्हें टहलाते रहे। प्रबंध समिति की बैठक में जब उन्हें कोई कारण नहीं मिला तो बताया गया कि यह अवकाश कुलपति से स्वीकृत कराना होगा, क्योंकि यह शासनादेश है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
जिस तरह से ज्वाइनिंग का अधिकार कॉलेज प्रबंध समिति का होता है, वैसे ही अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार प्रबंध समिति व कंट्रोलर का होता है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कोई भी अनहोनी होने पर प्राचार्य व प्रबंध समिति उत्तरदायित्व होगी।
डॉ. शर्मिला के धरने के समर्थन में एसवी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिबाला त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ रणवीर सिंह, सचिव डॉ मोहन कुमार, डॉ. मधुसूदन, डॉ. अतुल अरोरा, डॉ. सुधा राजपूत, डॉ. राकेश व अन्य लोग पहुंच गए। साथ ही औटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह भी धरना स्थल पर पहुंच गए। जिससे कॉलेज की सियासत को गर्माता देखकर प्रबंध समिति के सचिव सीए अतुल गुप्ता भी देररात धरना स्थल पहुंच गए और डॉ. शर्मिला पक्ष से वार्ता शुरू की।

- डॉ. शर्मिला शर्मा को कार्य मुक्त करने में प्रबंध समिति को कोई दिक्कत नहीं है। बशर्ते, वह अवकाश कुलपति से स्वीकृत करा लें। प्रबंध समिति नियमों से बंधी है। मगर, डॉ. शर्मिला शर्मा प्रबंध समिति के निर्णय को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कुलाधिपति (राज्यपाल) का आदेश है कि कोई लंबी छुट्टी पर जाएगा तो उसे कुलपति के यहां आवेदन करना होगा। अगर वह अवकाश आवेदन की छायाप्रति दे देती हैं तो उस पर भी उन्हें कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।
- सीए अतुल गुप्ता, सचिव, प्रबंध समिति, एसवी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed