फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: DNA sample of dead engineer family taken in Chamoli

अलीगढ़ : चमोली में मृत इंजीनियर परिवार का लिया गया डीएनए सैंपल

Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: DNA sample of dead engineer family taken in Chamoli
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

अलीगढ़। उत्तराखंड के चमोली में आई जल प्रलय में मारा गया इंजीनियर अजय शर्मा ही था। उत्तराखंड सरकार इस बात की पुष्टि करना चाहती है। इसकी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अजय के माता-पिता का डीएनए सैंपल उत्तराखंड सरकार ने मांगा है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने अजय के माता-पिता को जिला मुख्यालय बुलाकर देर रात तक सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही थी। जिसे बाद में सुरक्षित एसपीए कार्ड किट में देहरादून राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
उत्तराखंड के चमोली में आई जल प्रलय के बाद कुछ ऐसे हालात बने थे कि कुछ शव तो सुरक्षित मिले थे। मगर काफी संख्या में लोगों के शरीर के हिस्से मिले थे। ऐसे में यह तय कर पाना मुश्किल था कि कौन सा हिस्सा किस लापता व्यक्ति का होगा। ऐसे में सरकार को लापता/मृत लोगों के परिवारों को भविष्य में मुआवजा या अन्य सुविधाएं देने में दिक्कत आती। इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सभी शवों व शरीर के मिले हिस्सों का डीएनए मिलान कराना तय किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर यूपी में मृत लोगों के परिवारों के डीएनए सैंपल मांगे हैं। यह खबर शनिवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय को मिली। इस पर आपदा प्रबंधन नोडल एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने सीएमओ को सूचित कर इसकी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। चूंकि यहां पिसावा के गांव गणेशपुर के इंजीनियर अजय शर्मा पुत्र बाबू लाल शर्मा की वहां मौत हुई और 10 फरवरी को उसका शव भी गांव आया था। दोपहर में अजय के माता व पिता को जिला अस्पताल बुलवाया गया। जहां देर शाम तक सैंपल तो संकलित कर लिए गए थे। मगर उन्हें सुरक्षित एसपीए कार्ड किट में भिजवाने की व्यवस्था कराई जा रही थी। यह सैंपल देहरादून राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तराखंड सरकार ने एसपीए कार्ड किट में सुरक्षित ढंग से ही सैंपल देहरादून भिजवाने को कहा है। सैंपल संकलित करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज या लखनऊ से कार्ड किट मंगवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। किट मिलते ही यह सैंपल देहरादून भिजवाया जाएगा।

- विधान जायसवाल, एडीएम वित्त
- उत्तराखंड में मृत इंजीनियर के माता पिता का डीएनए सैंपल संकलित कर लिया गया है और उसे किट में सुरक्षित रखवाकर टीम के जरिये देहरादून भिजवाया जा रहा है। - डॉ.बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed