फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM Commissioner transferred

डीएम-कमिश्नर बदले: संजीव रंजन होंगे अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी, संगीता सिंह नई मंडलायुक्त

Fri, 17 Jan 2025 07:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 07:37 AM IST
सार

अलीगढ़ के डीएम विशाख जी का तबादला लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर हो गया है।  कमिश्नर चैत्री वी का तबादला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक पर हुआ है।

विज्ञापन
Aligarh DM Commissioner transferred
अलीगढ़ की नई कमिश्नर संगीता सिंह, डीएम संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

देर रात शासन ने अलीगढ़ के डीएम और कमिश्नर का तबादला कर दिया है। संजीव रंजन अलीगढ़ के नए डीएम होंगे। संगीता सिंह अलीगढ़ की नई कमिश्नर होंगी। जल्दी ही दोनों अपना कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ के डीएम विशाख जी का तबादला लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर हो गया है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को अलीगढ़ का डीएम बनाया  गया है। कमिश्नर चैत्री वी का तबादला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक पर हुआ है। उनकी जगह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी संजीव रंजन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह 2013 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ भी रह चुके हैं। वह कुशीनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के सीडीओ रहे। संभल में डीएम भी रहे। अलीगढ़ की नई कमिश्नर संगीता सिंह यूपी में इटावा से हैं। 2015 में वह बतौर आईएएस प्रमोट हुईं थीं। 2018 में सुल्तानपुर की डीएम रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed