फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

फेसबुक पर कमेंट के विवाद में फायरिंग, दो घायल

Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
तमंचा लहराते दबंग युवक भागते हुए सीसीटीवी में कैद। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी बाईपास स्थित बैटल ग्राउंड कैफे में शुक्रवार दोपहर दो नवयुवकों के ग्रुप में फेसबुक पर किए पुराने कमेंट को लेकर मारपीट-फायरिंग हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि फायरिंग में एक युवक के सिर में छर्रे लग गए। उसके दोस्त एवं उसी रेस्टोरेंट संचालक के बेटे का सिर हमलावर तमंचे की बटों से फोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र की बेगम बाग गली नंबर-09 में रहने वाले नीरज सैनी की बक्कल फैक्टरी है। नीरज के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे करीब बेटा मयंक सैनी अपने मोहल्ले के दोस्त दीपक से साथ स्कूटी लेकर अपने क्वार्सी बाईपास पर सपा कार्यालय के बराबर में बैटल ग्राउंड कैफे के संचालक भूपेंद्र गौड़ के बेटे उपदेश उर्फ नवीन से मिलने गया था। वहां दो बाइकों पर चार युवक आए, जिनमें से एक चूहरपुर निवासी आनंद कुमार व दूसरा उसका दोस्त विक्रम था। उनके साथ दो अज्ञात युवक और थे। इनका बेटे के साथ दो माह पुराने किसी फेसबुक फोटो पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। इसकी खुन्नस में उन्होंने आते ही बेेटे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

बीचबचाव में आए नवीन को भी तमंचों से पीटा। जाते समय वह फायरिंग करके भागे, जिसमें बेटे के सिर में छर्रे लग गए। मामले की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। बेटे और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है। हमलावरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश जारी है। साथ ही मामले की तफ्तीश की जा रही है। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया है, जिसमें हमलावर कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed