फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Corona-infected BJP leader dies, eight new cases found

अलीगढ़ : कोरोना संक्रमित भाजपा नेता की मौत, आठ नए केस मिले

Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Corona-infected BJP leader dies, eight new cases found
जयगंज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया गया क्षेत्र। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसकी चपेट में आने से 72 वर्षीय भाजपा नेता व पूर्व पार्षद की मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं, आठ नए केस सामने आए हैं। इस तरह जिले में संक्रमण से यह 19वीं मौत है, जबकि अब तक सामने आए केसों की संख्या 234 हो गई है।
विज्ञापन

महानगर के सराय हकीम निवासी नगर निगम के पूर्व पार्षद व भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष 72 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई है। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पूर्व में उन्हें नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में दिखाया गया था। वहीं पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आाई थी। वर्तमान में वे मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके परिजन फिर से नोएडा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें महानगर के सिद्धार्थनगर निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। युवक दिल्ली मेट्रो में इंजीनियर है। वहीं सासनी गेट निवासी 39 वर्षीय युवक व उसकी 37 वर्षीय पत्नी संक्रमित हुई है। यह शिपिंग एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं। इनकी पत्नी कई दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इसी दौरान जांच में दोनों संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के सासनी गेट ब्रह्मणपुरी निवासी 58 वर्षीय नाजिर भी संक्रमित हो गए हैं। दो दिन पहले उनकी पत्नी संक्रमित हुई थीं। इसके अलावा क्वार्सी किशनपुर स्थित अवंतिका कॉलोनी फेस-2 में 26 वर्षीय इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर पॉजिटिव आया है। सासनी गेट के हार्डवेयर कारोबारी संपर्क से गंभीरपुरा की 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इसके अलावा खैर के जरारा से 55 वर्षीय महिला व खैर के सहरोई से 22 वर्षीय युवती संक्रमित आई है।

-कोरोना मीटर--
- 234 मरीज अब तक जिले में (इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 19 मरीजों की हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 103 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 101 मरीज अभी हैं भती
जिले में आज आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, जिनमें से तीन की रिपोर्ट जेएन मेडिकल कॉलेज से आई है। पांच की प्राइवेट लैब में जांच हुई थी। वहीं, पहले से संक्रमित एक की मौत हुई है। इनके संपर्क खंगाले जा रहे हैं। बाकी कार्यवाही जारी है।
-अनुनय झा सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed