{"_id":"61a27f077c5a3203e9687ef3","slug":"aligarh-contract-for-cycle-stand-lifted-for-rs-16-20-lakh-city-office-news-ali279216048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 16.20 लाख रुपये में उठा साइकिल स्टैंड का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 16.20 लाख रुपये में उठा साइकिल स्टैंड का ठेका
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं के ठेके उठने का क्रम जारी है। शनिवार को साइकिल स्टैंड समेत अन्य व्यवस्थाओं के ठेके हुए। शनिवार को तहसीलदार कोल गजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से ठेकों की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले साइकिल स्टैंड के लिए नीलामी शुरू हुई।
पिछले साल की कीमत 15.15 लाख रुपये से ठेके की नीलामी की शुरुआत हुई। तीन लोगों ने बोली लगाई। 16.20 लाख पर इसकी अंतिम बोली लगी। यह ठेका राजकुमार को मिला। इसके बाद कृष्णांजलि व मुक्ताकाश मंच के लिए साउंड सिस्टम का ठेका हुआ।
होर्डिंग का ठेका जीएलए एसोसिएट के नाम रहा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि नुमाइश के सभी प्रमुख ठेके हो चुके हैं। इस बार अब तक के ठेकों में करीब 38 लाख का फायदा हुआ है। इस मौके पर नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कुमार बंटी, मुबीन खान समेत अन्य मौजूद रहे।