फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress on indefinite satyagraha to provide justice to daughter

अलीगढ़: बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर

Tue, 06 Oct 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Congress on indefinite satyagraha to provide justice to daughter
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह शुरू किया है, इसमें पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग की गई।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरांग चौहान ने कहा कि देश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतरे हुए हैं। मगर प्रदेश की योगी सरकार आरोपियों का सहयोग कर रही है। जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो युवा कांग्रेस इस सत्याग्रह को जारी रखेगी।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौ. सुरेन्द्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद भी सत्याग्रह के समर्थन में पहुँचे। सुरेन्द्र सिंह ने कहा के प्रदेश में बिगड़ते माहौल में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रदेश की योगी सरकार सोई हुई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, संगीता राजपुर, दिनेश शर्मा, नितिन चौहान, गौरव प्रकाश, आकाश मशीह, फहीम खान, उदित बंसल, गुलफाम सिद्दिकी, इस्लाम अल्वी, साबिर अब्बासी, असलम पहलवान, आशीष वाल्मीकि, रोबिन सन, कुणाल विवेकी, तरुण छोटे, हिमांशु लाल, नितिन विवेकी, कारण वाल्मीकि, विकास जीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजनों को भी कांग्रेसजनों ने अपने स्वर दिए। विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, वो दुखद एवं पीड़ादायक है। इस अवसर पर राकेश देशराजन, गोपाल मिश्रा, सुलेमान मलिक, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, आनंद बघेल, डा. धर्मेन्द्र लोधी, शीलू चंदेल, मुन्तजिर आमिर, भूदेव प्रसाद, राजू सोल्जर, मोहनलाल पप्पू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed