{"_id":"6881c5a25bb7f7f1820751a5","slug":"aligarh-builder-ladle-died-in-jn-medical-college-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बिल्डर लाडले की हुई मौत, फायरिंग के बाद मेडिकल में चल रहा था इलाज, हमलावर ने मारी थीं चार गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बिल्डर लाडले की हुई मौत, फायरिंग के बाद मेडिकल में चल रहा था इलाज, हमलावर ने मारी थीं चार गोलियां
Thu, 24 Jul 2025 11:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:03 AM IST
सार
अलीगढ़ के बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले पर हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं थीं। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। आज उन्हें उपचारी के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जुल्फिकार खान उर्फ लाडले
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर 21 जुलाई दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले (48) खां बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे थे। उन पर बुलट सवार दो हमलावरों ने चार गोलियां मारीं थीं। गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं पर बिल्डर लाडले ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह थी घटना
मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के पेशे से बिल्डर जुल्फिकार खान उर्फ लाडले परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा कांप्लेक्स में रहते थे। उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। 21 जुलाई दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: स्कूटी को मारी टक्कर... फिर बिल्डर पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी; दिन-दहाड़े फायरिंग से दहल उठा इलाका; तस्वीरें
विज्ञापन
एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका। फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी।
यह भी पढ़ें... Aligarh News: बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे बिल्डर पर फायरिंग, चार गोलियां लगीं, गंभीर, दो आरोपी हिरासत में
हमले में लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें टिर्री के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी था। आज उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।