Aligarh News: बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे बिल्डर पर फायरिंग, चार गोलियां लगीं, गंभीर, दो आरोपी हिरासत में
ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें टिर्री के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां देर शाम समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर 21 जुलाई दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले (48) खां पर बुलट सवार दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं हैं। गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि वह कोचिंग गई बेटी को लेने जा रहे थे।
घटना के मूल में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने देर शाम दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के पेशे से बिल्डर लाडले खां परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा कांप्लेक्स में रहते हैं। उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग जा रहे थे।
तभी एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका। फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी।
ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें टिर्री के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां देर शाम समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की। खबर पर तमाम समर्थकों, परिचितों, सियासी व कारोबारी लोगों का जमावाड़ा लग गया।
देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी थी। किसी महिला से जुड़े विवाद की पुरानी रंजिश में हमला किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। बिल्डर के भाई शहजी ने उसी रंजिश से जोड़कर जोहराबाग के आदम व उसके नगला पटवारी क्वार्सी निवासी दोस्त वसीम के खिलाफ तहरीर दी है।
इस घटना में अभी तक की जांच व परिवार की तहरीर पर पुरानी रंजिश में आदम नाम के युवक व उसके दोस्त वसीम पर हमले का आरोप है। उसी रंजिश में दोनों को नामजद कर तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर कारणों व घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी