Aligarh Local News: यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर बुलट सवार दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं हैं। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि वह कोचिंग गई बेटी को लेने जा रहे थे।
घटना के मूल में रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने देर शाम दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। खुद की प्रेमिका से दोस्ती के शक में आरोपियों ने बिल्डर पर हमला किया। आरोपियों ने पूछताछ में यह बात स्वीकार कर ली है। मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के निवासी पेशे से बिल्डर लाडले खां परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा पैलेस में रहते हैं।
2 of 11
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां को ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग सेंटर जा रहे थे। तभी एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बुलट सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका।
3 of 11
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं
फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी।
4 of 11
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल को ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की।
5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो लोगों के खिलाफ तहरीर
खबर पर तमाम समर्थकों, परिचितों, सियासी व कारोबारी लोगों का जमावाड़ा लग गया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी। किसी महिला से जुड़े विवाद की रंजिश में हमला किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। बिल्डर के भाई शहजी ने उसी रंजिश से जोड़कर जोहराबाग के आदम व उसके नगला पटवारी क्वार्सी निवासी दोस्त वसीम के खिलाफ तहरीर दी है।