{"_id":"63f4701b59d1b265d70cdb10","slug":"aligarh-branch-of-indian-academy-of-pediatrics-created-history-got-five-awards-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा ने रचा इतिहास, मिले पांच पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा ने रचा इतिहास, मिले पांच पुरस्कार
Tue, 21 Feb 2023 12:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:48 PM IST
सार
भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा को सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तनपान सप्ताह, सर्वश्रेष्ठ बिटिया दिवस, सर्वश्रेष्ठ विश्व मोटापा दिवस, सर्वश्रेष्ठ किशोरावस्था दिवस और सर्वश्रेष्ठ रोगाणु रोधी जागरूकता सप्ताह के लिए पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
डॉ रजत कुमार पुरस्कार लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों के चिकित्सकों की संस्था भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा को पांच पुरस्कार प्रदान किए गए। ये पुरस्कार गुजरात में चल रही अखिल भारतीय कांफ्रेंस पेडिकॉन 2023 में सचिव डॉ रजत कुमार को दिए गए।
विज्ञापन
भारतीय बाल रोग अकादमी की अखिल भारतीय कांफ्रेंस पेडिकॉन 2023 का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक गांधीनगर, गुजरात में किया जा रहा है। सोमवार को कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलीगढ़ शाखा के सचिव डॉ रजत कुमार को पांच पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
सचिव डॉ रजत कुमार ने बताया कि अलीगढ़ शाखा को सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तनपान सप्ताह, सर्वश्रेष्ठ बिटिया दिवस, सर्वश्रेष्ठ विश्व मोटापा दिवस, सर्वश्रेष्ठ किशोरावस्था दिवस और सर्वश्रेष्ठ रोगाणु रोधी जागरूकता सप्ताह के लिए पुरस्कार प्रदान किए। जिसका श्रेय शाखा के अध्यक्ष डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन और सदस्य चिकित्सकों के अथक प्रयास को जाता है। अलीगढ़ शाखा को पहली बार इतने पुरस्कार एक साथ इतने बड़े मंच पर मिले हैं।
विज्ञापन