{"_id":"61479bef8ebc3eb4e14d3efc","slug":"aligarh-beldar-woman-along-with-daughter-son-in-law-named-in-the-murder-of-a-mason-city-office-news-ali2736332200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : राजमिस्त्री की हत्या में बेलदार महिला, बेटी-दामाद सहित नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : राजमिस्त्री की हत्या में बेलदार महिला, बेटी-दामाद सहित नामजद
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर के राजमिस्त्री की हत्या में पड़ोसी मोहल्ला कुंवर नगर की महिला बेलदार, उसकी बेटी व दामाद को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि तहरीर में परिवार ने वजह नहीं खोली है। इन तीनों पर हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं वजह रुपयों का विवाद या किसी तरह का प्रेम प्रसंग माना जा रहा है।
डोरी नगर के 55 वर्षीय राजमिस्त्री नीरज सिंह शुक्रवार की देर शाम घर से किसी का फोन आने पर बाइक लेकर निकले थे। रात में उनकी लाश हाईवे के किनारे मिली थी। हालांकि, शुरू में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। मगर पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाना आने पर हत्या उजागर हुई।
मामले में नीरज की पत्नी की ओर से कुंवर नगर की महिला प्रेमवती, उसकी बेटी व दामाद राजू को नामजद कर हत्या करने का संदेह जताया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क वंशीधर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वजह अभी साफ नहीं है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।