फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Atm was cut to see the method on U-Tube, three arrested

अलीगढ़ : यू-टयूब पर तरीका देखकर काटने पहुंचे थे एटीएम, तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Atm was cut to see the method on U-Tube, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में एटीएम चोर। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड पर देवेंद्रा मार्केट में एचडीएफसी बैंक का एटीएम काटने की कोशिश की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ.अरविंद ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 30 मई को क्वार्सी क्षेत्र के देवेंद्रा मार्केट में यह घटना हुई थी। मौके पर मिली बाइक, नगर निगम के लोगो युक्त जैकेट व सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों बदमाशों की पहचान हो गई। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर करीब साढ़े ग्यारह बजे मैरिस रोड के जनकपुरी मोड़ पर तीनों को बाइक पर दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि दो लोग होटल में बैरे का काम करते हैं, जबकि तीसरा नगर निगम में संविदाकर्मी है। लॉकडाउन में होटल बंद होने के कारण घर पर खाली बैठे थे और पैसों की सख्त जरूरत थी।

अपने खर्चे और गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने के लिए बनाया प्लान
एसपी क्राइम के अनुसार एक आरोपी कुनाल ने बताया कि उसका मोबाइल टूट गया था। रजत को अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल देना था और करन के घर में लिंटर पड़ना था। इस पर तीनों ज्यादा पैसों के लिए यू-ट्यूब पर सर्च कर एटीएम मशीन खोलने/तोड़ने का आसान तरीका सीखा था। उसे देखकर वह एटीएम मशीन तोड़ने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अगर एटीएम तोड़कर ले जाने में सफल हो जाते तो एटीएम को बाइक पर रखकर मड़राक के जंगल में ले जाकर पैसा निकाल लेते। इस दौरान कुनाल और रजत एटीएम मशीन ले जाते और करन पैदल वहां पहुंचता। एसपी क्राइम के अनुसार इस खुलासे पर पुलिस टीम को इनाम की घोषणा एसएसपी स्तर से की गई है। इस मौके पर सीओ तृतीय अनिल समानिया मौजूद रहे। इस गिरफ्तारी टीम में एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही व एसओजी/सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार व उनकी टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
-कुनाल पुत्र अक्षय कुमार निवासी सामनापाड़ा सासनी गेट
-रजत कुमार पुत्र नरेश निवासी सामनापाड़ा सासनी गेट
-करन पुत्र रंजीत सिह निवासी सामनापाड़ा सासनी गेट
हुआ बरामदगी : 2 तमंचा, 2 कारतूस, एक खोखा 315 बोर, नाजायज मय घटना में प्रयुक्त प्लास पेचकस आरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed