फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Amar Ujala Maa Tujhe Pranam program concluded

मां तुझे प्रणाम: कार्यक्रम का समापन, बलिदानियों के परिजनों का हुआ सम्मान, सिंगिंग में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

Sat, 23 Aug 2025 08:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 08:05 AM IST
सार

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की शृंखला में देश भक्ति गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल पहले, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल दूसरे और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Aligarh Amar Ujala Maa Tujhe Pranam program concluded
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते छात्र छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का समापन 22 अगस्त को ओजोन सिटी के ओजोन क्लब में हुआ। यहां बलिदानियों की वीरांगना पत्नी और उनकी मां को सम्मानित किया गया। वीर सपूतों के बलिदान की गाथा सुनकर सभी भावुक हो गए और आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि आरएएफ के कमांडेंट विनोद कुमार व ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला रहे। मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि एसडीएम अतुल आनंद, विश्व भारती स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के डीके चौधरी और मीनाक्षी नागपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर हुई गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मीनाक्षी नागपाल, प्रादुम सक्सेना, चंदन चटर्जी रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू सारस्वत ने किया। सभी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय, कमल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलिदानियों के परिवारों को सम्मान देना गर्व की बात है, मगर यह सिर्फ कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अगर किसी बलिदानी का परिवार किसी कार्य के लिए कहीं कतार में दिखे तो खुद से पहल कर उनकी मदद करें।-विनोद कुमार, आरएएफ कमांडेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगनाओं का सम्मान करना गर्व का क्षण है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। हम सभी को बलिदानियों को नमन कर उनके परिजनों को हरसंभव सम्मान देना चाहिए।-प्रवीण मंगला, सीएमडी ओजोन सिटी।
देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवार को सदैव सम्मान देना चाहिए। इससे उनका हौसला बढ़ता है। पूरा देश ऐसे परिवारों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहता है।-पुष्कर सिंह राठौर, डायरेक्टर एबीपी इंटरनेशनल स्कूल।
देश के बलिदानियों को नमन, जिन्होंने हम सबके लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज हम सभी उन्हीं के बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। हम सभी को उनके परिजनों का सम्मान करना चाहिए।-बीके चौधरी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल।
हर भारतीय को बलिदानियों के परिवार की सेवा और सम्मान करना चाहिए। आजादी के बाद से हमारा देश आज तक कई चुनौतियों से जूझा है। हर बार हमारी सेना ने देश का सिर ऊंचा किया है।-सुनीता सिंह, प्रिंसिपल विश्व भारती पब्लिक स्कूल।
देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के बलबूते पर ही हम सब बेहतर जीवन जी रहे हैं। यह हम सबको याद रखना चाहिए। अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम बेहद सार्थक पहल है।-राघवेंद्र कुमार, रिद्धिमा फूड।
अमर उजाला द्वारा बलिदानियों की पत्नी व मां का सम्मान करना सकारात्मक पहल है। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम अब अलीगढ़ की पहचान बन चुका है। हम सभी को इसका इंतजार रहता है।-यदुवंश सहाय, भारतीय जीवन बीमा निगम।
देश की रक्षा करने वाले सैन्यकर्मियों और उनके परिजनों को जितना मान सम्मान दिया जाए, सब कम है। यह हम सभी का फर्ज बनता है। हम सभी को जब भी मौका मिले उनका सम्मान करना चाहिए।-प्रह्लाद अग्रवाल, श्री द्वारिका चेरिटेबल ट्रस्ट।

गीत प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, उप विजेता बना हेरिटेज स्कूल

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की शृंखला में देश भक्ति गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल विद्या मंदिर, रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल, बीएस बाल विद्या मंदिर, एसआरके इंटरनेशनल स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल और विजडम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। अनिका वार्ष्णेय ने गीत सुनाया। इस प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल पहले, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल दूसरे और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। तीनों स्कूलों को सम्मानित किया गया।


इनका हुआ सम्मान
मुन्नी देवी, रेशमा देवी, राघवेंद्र सीमा यादव, मुसरत जहां, कृष्ण कुमार चौहान और नर्वदा चौहान।

ये हैं सहयोगी

  • मुख्य प्रायोजक : ओजोन सिटी इन एसोसिएशन विद एवीपी इंटरनेशनल स्कूल।
  • पावर्ड बाई : रसिक टावर, एकत्व स्मार्ट सिटी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, रिद्धिमा फूड्स, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामैडिकल इंस्टीट्यूट।
  • को-स्पाॅन्सर : 112 साल की बुढि़या की घुटी, प्रशांत इंटरप्राइजेज, उमंग हास्पिटल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, पाठशाला क्लासेज, थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, सांगवान सिटी, ठा.गोपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, कुमार नर्सिंग होम, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, मैक्सफोर्ट मल्टी-स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, वृंदा मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, एलआईसी अलीगढ़ मंडल, राजुल नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर प्रा.लि., सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर, श्री द्वारिकेश चैरिटबल ट्रस्ट हरदुआगंज, वृद्धि फिनसर्व।
  • हॉस्पिटेलिटी पार्टनर : होटल द राॅयल रेजीडेंसी।
  • आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/08/23/4_68a928933f41a.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed