फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Alert about the program of stopping the train of farmers

अलीगढ़ : किसानों के ट्रेन रोकने के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट

Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Alert about the program of stopping the train of farmers
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर किसान संगठनों के 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन को लेकर प्रशासन एवं रेलवे अलर्ट हो गया है। जिले की सीमा में आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यालय से आरपीएसएफ एवं जीआरपी का अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्तूबर को रेल रोकने का एलान किया है। अब तक मिली सूचना के अनुसार किसान संगठन सोमना स्टेशन पर ट्रेन रोकेंगे। आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यालय से आरपीएसएफ के जवानों की टुकड़ी बुलाई गई है।
विज्ञापन

किसी भी हाल में ट्रेन को नहीं रोकने दिया जाएगा। जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सिविल पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा, जीआरपी लाइन से भी फोर्स को बैकअप में रखा गया है। किसान नेताओं को स्टेशन के भीतर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed