{"_id":"61bf85b3900a5a3c0336cd55","slug":"aligarh-after-mau-meerut-the-public-anger-of-up-will-be-seen-in-iglas-city-office-news-ali2810022143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मऊ-मेरठ के बाद इगलास में दिखेगा यूपी का जनाक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मऊ-मेरठ के बाद इगलास में दिखेगा यूपी का जनाक्रोश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी का कहना है कि प्रदेश में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा हुआ है। इसी का परिणाम है कि पहले मऊ फिर मेरठ में यह जनाक्रोश सपा-रालोद की रैलियों में देखा गया और ऐसा ही जनाक्रोश जनता अब 23 दिसंबर को इगलास में दिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं और हम सिर्फ विकास की बात करते हैं। ये बातें जनता के समझ में आ गई हैं।
ये बातें सपा युवजन सभा प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने रविवार को अमर उजाला से बातचीत में कहीं। सपा-रालोद द्वारा 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से इगलास में आयोजित की जा रही परिवर्तन रैली के प्रभारी बनाकर यहां भेजे गए अरविंद गिरी रविवार को आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां तैयारियां देखने के बाद टीम को निर्देशित किया। अब वे अलीगढ़ में ही आयोजन होने तक रहेंगे। इस दौरान अमर उजाला के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी में जनाक्रोश भरा पड़ा है, जो रैलियों में दिखाई दे रहा है। चाहे मुद्दा कोरोना में विफलताओं का रहा हो, टीईटी परीक्षा लीक का मुद्दा हो, बेरोजगारी, महंगाई, छात्रवृत्ति न मिलना विषय हो। लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 700 किसान शहीद हुए और एक साल तक देश के किसानों ने दिल्ली में धरना देकर तपस्या की। तब जाकर सरकार काले कानून वापस लेने को मजबूर हुई। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी तपस्या में कोई कमी रही। वे किसानों को समझा नहीं पाए। वे तो 7-रेसकोर्स में थे। उन्होंने कहां तपस्या की। तपस्या तो किसानों ने की। इसी तरह उन्होंने कहा कि वे हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं। मगर हमारे नेता का साफ कहना है और नारा है कि हम सिर्फ विकास की बात कहते हैं और करते हैं। रहा सवाल आयकर छापों का तो अभी तक ईडी, सीबीआई तक के छापे पड़ सकते हैं। ऐसा ही पंचायत चुनाव में हुआ था। वही अब इन चुनाव में होगा। इसके लिए हम तैयार हैं। इसका जवाब जनता देगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ युवजनसभा कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद आदि थे। इससे पहले नेताओं ने उनकी मडराक टोल पर अगवानी की।
एक लाख से अधिक भीड़ जुटाना लक्ष्य
इस रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इसमें एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा आदि जिलों से भीड़ लाने की तैयारी है। इसके लिए हर तरफ पर नेता एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।