फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh 43 vidhan sabha 2022

शहर विस क्षेत्र : गंदगी, जलभराव, खराब सड़कों से आजिज है जनता

Mon, 22 Nov 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh 43 vidhan sabha 2022
विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शहर की जनता नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर विधायक और सरकार को खरी खरी सुनाने से चूक नहीं रही। जब आम लोगों से विकास की बात की जाए तो बस कुछ ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं, जिन पर बात होती है। शहर से गंदगी, जलभराव, पेयजल समस्या से लेकर सड़कों में गड्ढे आदि दूर न हो पाना बड़े मुद्दे हैं।
विज्ञापन

सवाल करने पर लोग कहते हैं कि बेशक ये मुद्दे नगर निगम से जुड़े हैं, मगर विधायक या सरकार ने इन पहलुओं पर कोई काम क्यों नहीं किया। उनकी सरकार है। हालांकि, विधायक संजीव राजा के स्तर से विकास के कई महत्वपूर्ण काम कराए गए हैं। मगर इन ज्वलंत समस्याओं की दिशा में काम न होने के कारण उन्हें भी पब्लिक के बीच जाते समय दो चार होना पड़ता है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहने को नगर निगम को स्वच्छता और कूड़ा मुक्त होने के मामले में सम्मान मिल रहा है और शहर से गंदगी दूर नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अव्यवस्थित यातायात भी लोगों के बीच बड़ा विषय है।
विज्ञापन

- नगर निगम के स्तर से पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदे जाते हैं। फिर उन्हें बंद करने के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। ऐसे में कई जगह शहर में स्थिति खराब है, आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस सबके बावजूद अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति होती है। - जफर, जेल रोड जॉनसन कंपाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में एक मात्र ऐसी समस्या है, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं करा पाया है। जब भी बारिश होती है, शहर किसी कुंड की तरह जलभराव से जूझता है। नाली नाले उफान पर आ जाते हैं। मेयर के साथ-साथ विधायक को भी इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमारे इलाके में तो यह समस्या आम है। - सूरज प्रकाश, कृष्णापुरी मठिया
- शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को युवाओं को रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। अलीगढ़ में भी इस तरह की प्रमुख इंडस्ट्री स्थापित हों, जिसमें हमें रोजगार मिल सके। ताकि हम रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख न करें। - राशि वार्ष्णेय, आईटीआई रोड
- कहने को हम लोग शहर के प्रमुख आस्था के केंद्र अचलताल के आसपास रहते हैं। मगर यहां की गंदगी का आलम किसी से छिपा नहीं है। नगर निगम अधिकारियों से अनगिनत बार शिकायतें की जा चुकी हैं। मगर कोई सुनने वाला नहीं है। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। - किरन शर्मा, अचलताल

विधायक बोले
शहर क्षेत्र के भाजपा विधायक संजीव राजा कहते हैं कि लंबे समय से इस शहर की सेवा भाजपा संगठन में रहकर करता आ रहा हूं। पहली बार विधायक के रूप में जनप्रतिनिधि बनकर सेवा करने का मौका मिला। बिजली, पेयजल, सड़क, नाली को लेकर जितनी मुझे शहर की समझ थी और जितना मेरे अधिकार में था, वो सब करने का प्रयास किया। बात अगर नगर निगम की करें तो उनके अधिकारियों को भी समय-समय पर चेताया। शासन स्तर तक में आवाज रखी। मगर कुछ अधिकारियों की मानसिकता विकास विरोधी होती है। उसी का नतीजा है कि शहर के लोग गंदगी और जलभराव से आज तक परेशान हैं। फिर भी स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई महत्वाकांक्षी काम हो रहे हैं। विधायक के अनुसार उन्होंने अपने कार्यकाल में 54 कैमरे, 50 सबमर्सिबल, 5 पार्कों का सौंदर्यीकरण, 225 हैंडपंप, 15 नए नलकूप, 4 नलकूप री-बोर, कई अलग अलग योजनाओं से अनगिनत सड़क व नाली निर्माण, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड का सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण, बेघरों को घर, 1155 स्ट्रीट लाइट लगवाने के अलावा विधायक निधि से कई काम कराए हैं। सारसौल पर ओवरब्रिज व मुख्य समस्या ट्रांसपोर्ट नगर प्रस्तावित है। उसके लिए शासन स्तर पर काफी प्रयास किए गए हैं। वहीं बस्ती बसने के बाद से लेकर आज तक बिना बिजली जीवन जी रहे अवतार नगर भदेसी रोड में विद्युतीकरण महत्वपूर्ण प्रयास रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed