फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 21 people including 6-year-old corona positive

अलीगढ़ में छह साल के बच्चे सहित 21 लोग कोरोना पॉजिटिव

Thu, 09 Jul 2020 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 21 people including 6-year-old corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तालानगरी के 4 मजदूर, जिला जेल के 2 एवं 2 बैंककर्मी सहित 21 लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 675 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़ी संख्या में मरीजों के निकलने से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। तालानगरी के 45,35,50 और 24 वर्ष के मजदूर संक्रमित पाए गए हैं। केनरा बैंक के 28 वर्ष एवं 35 वर्ष के अधिकारी संक्रमित हैं।
विज्ञापन


28 वर्ष का बैंककर्मी हरदोई एवं 35 वर्ष का बैंककर्मी बिहार के भागलपुर का निवासी है। जिला जेल से 19-19 वर्ष के दो युवक संक्रमित हैं, जबकि आईटीम लोधा के अस्थायी जेल का 22 वर्षीय युवक चपेट में आया है। गंगाविहार कॉलोनी, न्यू विष्णुपुरी की 62 वर्षीय महिला, जीवनगढ़ का 32 वर्षीय युवक, लाल डिग्गी की 61 वर्षीय महिला, इकरा कॉलोनी का 38 वर्षीय युवक भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासनी गेट का 28 वर्षीय युवक, नौरंगाबाद का 38 वर्षीय युवक, बीमानगर का 45 वर्षीय व्यक्ति, कीलपुर खैर की 33 वर्षीय महिला, आवास विकास प्लेटिनम टॉवर, वैष्णव मनोर अपार्टमेंट का 6 वर्षीय बालक, सुरेंद्रनगर बेला मार्ग का 62 वर्षीय बुजुर्ग, नगला कलार मेलरोज बाईपास की 21 वर्षीय युवती एवं गोपालपुरी पला रोड का 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मरीजों के घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed