{"_id":"617eacb82fcab36bfa55de47","slug":"alert-issued-in-aligarh-district-after-zika-virus-cases-found-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कानपुर में जीका वायरस के केस मिलने के बाद जनपद में अलर्ट, लक्षण होने पर जांच कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कानपुर में जीका वायरस के केस मिलने के बाद जनपद में अलर्ट, लक्षण होने पर जांच कराने के निर्देश
Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि शासन का निर्देश मिलने के बाद सभी को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को पेशाब में जलन और अन्य समस्याएं होने पर जीका वायरस की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जीका वायरस
विस्तार
कानपुर में जीका वायरस के केस सामने आने के बाद अलीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएमओ ने लक्षण होने पर जांच कराने का आदेश दिया है। कुछ दिन पहले कानपुर में जीका वायरस का पहला मरीज मिला था। उसके बाद कानपुर में ही तीन नए मरीज सामने आए हैं। शासन स्तर से सभी सीएमओ को पत्र जारी कर अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि शासन का निर्देश मिलने के बाद सभी को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को पेशाब में जलन और अन्य समस्याएं होने पर जीका वायरस की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की लक्षण के आधार पर जांच होगी।
विज्ञापन
एडीज मच्छर से होता है जीका वायरस
जीका वायरस एडीज मच्छर से होता है। इसी मच्छर से डेंगू भी होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि गर्भस्थ शिशु के संक्रमित होने का खतरा रहता है। आईएमए सचिव एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. भरत वार्ष्णेय का कहना है कि जीका वायरस के लक्षण डेंगू के समान है।
विज्ञापन
संक्रमित मच्छर के काटने से बुखार एवं चकत्ते होते हैं। मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, थकान आदि बीमारी के लक्षण हैं। मच्छरों से बचाव करके जीका वायरस या डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।