{"_id":"6a3aec45764421b38808dde5","slug":"alam-procession-taken-out-in-tappal-town-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1003841-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कस्बा टप्पल में निकाला अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कस्बा टप्पल में निकाला अलम का जुलूस
विज्ञापन
कस्बा टप्पल में मुहर्रम की सात तारीख को अलम का जुलूस मेला इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में निकाला गया। इसमें काफी लोग शामिल हुए।
झंकार गली के निकट स्थित अल्लाहरख्खी सलीम खान के आवास से आलम का जुलूस दोपहर तीन बजे से प्रारंभ हुआ। मोहल्लागंज, अंबेडकर पार्क के निकट बाजना रोड, इमामबाड़ा, ब्लॉक कंपाउंड, अलीगढ़ पलवल नेशनल हाईवे, मुख्य बाजार, पक्की चौपाल, कच्ची चौपाल आदि इलाकों से होते हुए जुलूस काजीपाड़ा द्वितीय में समाप्त हुआ।
इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। जुलूस में बाबा फारूक मियां, उम्मार खान, साबिर शाह, ठाकुर खुर्शीद खान, दिलशाद अली खान, आरिफ अली आदि थे।