फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Yadav today in Aligarh

Akhilesh Yadav: 15 दिन में दूसरी बार आज अलीगढ़ में अखिलेश यादव, आने की ये हैं बड़ी वजह

Sat, 30 Nov 2024 11:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:02 AM IST
सार

खैर उपचुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 दिन में दूसरी बार अलीगढ़ आ रहे हैं। यहां वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह पूर्व विधायक जफर आलम और जमीरउल्लाह खान से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav today in Aligarh
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 नवंबर को अलीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सपा के पूर्व विधायक जफर आलम और जमीरउल्लाह खान के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछेंगे। 15 दिन में दूसरी बार अखिलेश यादव अलीगढ़ आ रहे हैं। 

विज्ञापन


ये है अखिलेश यादव का कार्यक्रम
पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार दोपहर 1:10 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह कार से सपा के वरिष्ठ नेता मुजाहिद किदवई के एएमयू सर्किल स्थित बरगद हाउस पर पहुंचेंगे। उनके बेटे आरिज और बहू सबा को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 2:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जफर आलम के आवास पर जाएंगे, यहां वह 10 मिनट रहेंगे। फिर पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खां के हाथी डूबा स्थित आवास पर जाएंगे। इन दिनों पूर्व विधायक बीमार चल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 4 बजे सैफई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद को धमकाने का आडियो प्रसारित
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शहर में होंगे। उनके आगमन से पहले सोशल मीडिया पर एक आडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें सपा के पूर्व पार्षद को धमकाया जा रहा है। पिछले दिनों पूर्व पार्षद ने सपा महानगर अध्यक्ष को लेकर वीडियो प्रसारित किया गया था, जिसमें खैर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार का जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद महानगर अध्यक्ष ने पूर्व पार्षद को फोन किया। बातचीत के दौरान दोनों में तीखी नोकझोंक भी हो गई। पूर्व पार्षद ने धमकाने का आरोप लगाया। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने बताया कि पूर्व पार्षद पार्टी में नहीं है। पार्टी को लेकर गलत बयानबाजी करते हैं। पार्षद का चुनाव भी पार्टी के खिलाफ लड़ा था। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी बात नहीं कही है, जो धमकाने जैसा लगा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed