{"_id":"6144da4a8ebc3ebeb825e950","slug":"akarabad-rape-case-city-office-news-ali273459440","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अकराबाद कांड में आज आ सकता है किशोर बोर्ड का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अकराबाद कांड में आज आ सकता है किशोर बोर्ड का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकराबाद में अनुसूचित किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश में हत्या में बाल अपचारी की उम्र निर्धारण पर किशोर न्याय बोर्ड का फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। यह फैसला शनिवार को आ सकता है। किशोर बोर्ड को मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। उसी के अनुसार फैसला सुनाया जाएगा।
अकराबाद में किशोरी की हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए बाल अपचारी की उम्र निर्धारण को लेकर पुलिस व खुद परिवार की ओर से आवेदन किया गया था। जिसमें स्कूल के दस्तावेज गलत पाए गए। वहीं बोर्ड ने मेडिकल बोर्ड से उम्र निर्धारण पर रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में वादी पक्ष से पैरवी कर रहे अधिवक्ता वीरपाल सिंह जादौन ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। हमने व बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रख दिया है। अब फैसला शनिवार तक आ सकता है। प्रकरण में विवेचक सीओ बरला सुमन कनौजिया ने बताया कि आज इस मामले में तारीख नियत थी। बोर्ड ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। शनिवार को तस्वीर साफ होगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
छात्र की हत्या में उम्र निर्धारण पर आएगा फैसला
इगलास के गोरई में हुई छात्र की हत्या में पॉलीग्राफी परीक्षण के बाद दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया था। उनके मामले में भी उम्र निर्धारण की प्रक्रिया लंबित है। इस मामले में अधिवक्ता वीरपाल सिंह जादौन ने बताया कि उसमें भी दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य बोर्ड के समक्ष रख दिए गए हैं और इस मामले में भी एक-दो दिन में फैसला आएगा।
विज्ञापन
नाबालिग गया जेल, अब होगा उम्र निर्धारण
महानगर के देवी नगला इलाके से किशोरी को प्यार में ले जाने और शादी करने के बाद पकड़े गए किशोर को पुलिस ने बालिग करार देकर आठ माह पहले जेल भेज दिया। तभी से किशोर का परिवार उसकी उम्र को लेकर तरह-तरह के साक्ष्य पुलिस को देता फिर रहा है। मगर सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले में अब परिवार ने अधिवक्ता हरिओम वार्ष्णेय की मदद से उम्र निर्धारण संबंधी अर्जी न्यायालय में दी है। अब मामले में न्यायालय स्तर से उम्र निर्धारण की प्रक्रिया कराई जाएगी।