{"_id":"614a3dcd8ebc3e7d131a5445","slug":"akarabad-case-aligarh-news-ali2738120123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकराबाद कांड : बेमियादी धरने पर बैठा युवती का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकराबाद कांड : बेमियादी धरने पर बैठा युवती का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकराबाद में युवती की हत्या का खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार मंगलवार को आंबेडकर पार्क में बेमियादी धरने पर बैठ गया। देर रात मिली इस खबर पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने पहुंचे। मगर परिवार पहले खुलासा, फिर धरना समाप्ति की जिद पर अड़ गया। इसके बाद अधिकारी लौट गए। एहतियातन पार्क के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बहुजन जागरूकता महासभा व किसान महाशक्ति दल ने इस घटना को लेकर सोमवार से आंबेडकर पार्क में धरना शुरू किया था। सोमवार को अधिकारियों ने इन्हें समझा दिया था। मंगलवार को संगठन के साथ साथ युवती के परिवार से पिता, दादा, भाई, बुआ आदि धरना स्थल पर आ गए और पार्क में बारिश व बूंदाबांदी के बीच तिरपाल लगाकर धरने पर बैठ गए। परिवार की मांग थी कि 8-9 सितंबर को हुई घटना का तत्काल खुलासा किया जाए। आरोप यह भी थे कि पुलिस मामले को बेवजह उलझाने में लगी है। जिन बातों को बता रहे हैं, उनसे उलट गांव में युवकों को बयान देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। नई-नई कहानियां सामने लाई जा रही हैं।
इस धरने पर परिवार के साथ बहुजन जागरूकता महासभा के पदाधिकारी सचिन माइकल, ललित प्रकाश, सूरज आदि थे। शाम को यहां भीम आर्मी के लोग भी आए थे। रात में इस खबर पर सीओ बरला सुमन कनौजिया, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, एसीएम अंजुम बी आदि पहुंचे। मगर काफी प्रयास के बाद परिवार नहीं माना। इस पर अधिकारी लौट गए। परिवार व सचिन माइकल का कहना है कि अगर 24 सितंबर तक खुलासा नहीं हुआ तो 25 को जिलाधिकारी आवास घेरा जाएगा।