फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agneepath scheme: Seven trains canceled

अग्निपथ योजना : सात ट्रेने रद्द, यात्री परेशान

Mon, 20 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme: Seven trains canceled
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हावड़ा रूट पर सात ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही, रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर, ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने रविवार को गरीब रथ, पूर्वा, आम्रपाली, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, ब्रह्मपुत्र, आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। ईंट-भट्ठों के बारिश के मौसम में बंद हो जाने पर अपने घरों को लौटने वाले मजदूरों को हो रही है। यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर जमे हुए हैं। यहां फोर्स तैनात है। हरेक आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है। अलीगढ़ स्टेशन के अलावा महरावल, कुलवा व सोमना स्टेशन पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सतर्कता बरती जा रही है। खुद डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पहुंचकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed