फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Against of Agriculture ordinance today is farmer curfew

कृषि बिलों के विरोध में किसान कर्फ्यू आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Against of Agriculture ordinance today is farmer curfew
केंद्र सरकार के कृषि बिलों के विरोध में आज जिले के किसान नेताओं ने किसान कर्फ्यू का एलान किया है। टप्पल, अकराबाद, इगलास, अतरौली, पिसावा में यह प्रदर्शन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

किसानों ने सड़कों पर बैठ चक्का जाम का एलान किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। देहात में एसडीएम और सीओ सहित एसपी ग्रामीण को आईजी स्तर से अलर्ट किया गया है। वहीं, डीएम ने एडीएम प्रशासन को किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था न बिगड़ने देने की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, शहर में भी इस आंदोलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एडीएम सिटी और सभी एसीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को शहर में अलर्ट रहने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है। मगर, वह विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हो। किसानों से अपील है कि वह आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली किसी भी हरकत को अंजाम न दें। वरना प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सतर्कता
किसानों द्वारा चक्का जाम करने का एलान करने के बाद रेलवे स्टेशन और अलीगढ़ परिक्षेत्र की रेल पटरियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने डेरा डाल लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक आरपीएसएफ की एक टुकड़ी को अलीगढ़ बुलाया गया है। बाकी पोस्ट के जवानों को गश्ती के निर्देश दिए हैं। इधर, राजकीय रेलवे पुलिस आगरा अनुभाग की ओर से जीआरपी सीओ, आगरा को अलीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देते हुए भेजा गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक स्टेशन परिसर की सुरक्षा में जीआरपी के सभी जवानों को लगा दिया है। जिन ट्रेनों में जीआरपी अलीगढ़ का स्क्वायड तैनात है, उक्त स्क्वायड को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बैनर तले जुटेंगी तमाम पार्टियां
किसान कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए किसानों के साथ कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय यूनियन सहित तमाम किसान हितैषी पार्टियों ने धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी ने बताया कि किसानों के साथ उनकी पार्टी सदैव खड़ी रही है। किसानों की हर समस्या को सुलझाने के लिए पार्टी अपनी जान लड़ा देगी। बिल सरकार को वापस लेने होंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के विमल तोमर ने बताया कि किसानों ने प्रदर्शन के साथ-साथ यह भी तय किया है कि वह किसी भी सरकारी वाहन को नहीं रोकेंगे, एंबुलेंस को सड़क जाम के दौरान रास्ता दिया जाएगा। कुल मिलाकर सभी आपतकालीन स्थितियों में किसान सहयोग में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed