फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Again set to rule the Raj Palace

फिर से राज की तैयारी में ‘राज पैलेस’

Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
नगेश शर्मा
नगेश शर्मा Updated Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Again set to rule the Raj Palace
राज पैलेस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
लंबे अर्से से भाजपा में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत संभालने वाले राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ जिले में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में हैं। कल्याण की कर्मभूमि में राज पैलेस (कल्याण का निजी निवास) और पार्टी के रूठे नेताओं के दिल मिलने से भाजपा सांसद सतीश गौतम की टीम की बेचैनी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस स्थिति में राज पैलेस अपना वजूद कायम कर विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में अपना दबदबा बनाने में कामयाब हो सकता है। इस घटनाक्रम के साथ ही सांसद सतीश गौतम की पसंद माने जाने वाले जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह को भी हटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा था कि पिछले विधान सभा चुनावों में जिले की कल्याण का गढ़ मानी जाने वाली अतरौली समेत सात विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट पर कमल नहीं खिल सका। इधर राज पैलेस भी अपना वजूद खोकर अलग-थलग पड़ गया। लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी के चयन को लेकर भी काफी गुटबाजी हुई। इसका हल्ला केंद्रीय नेतृत्व तक हुआ। अंतत: राज पैलेस को साधते हुए पार्टी ने उसकी पसंद माने जाने वाले सतीश गौतम को प्रत्याशी बनाया। इसका पार्टी के सात रूठे धुरंधर नेताओं ने विरोध भी किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और मोदी लहर में सतीश गौतम चुनाव जीत गए। पिछले दिनों राज पैलेस और सतीश गौतम में खटपट हुई तो जिले में भाजपा के तीन गुट साफ दिखाई देने लगे।
विज्ञापन

सतीश गौतम का साथ छूटने के बाद राज पैलेस का वजूद फिर हल्का पड़ने लगा। ऐसे में राज पैलेस की ओर से रूठे धुरंधर नेताओं को मनाने का दौर शुरू हुआ। राज पैलेस की ओर से 23 अप्रैल को दिल्ली में रूठे धुरंधर नेताओं को दावत देकर दोस्ती की पटकथा लिख दी गई। दिल्ली की दावत में पूर्व जिलाध्यक्ष मीना कुमारी, ब्रज प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमारी, पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह, सुनील पांडे , विक्रम सिंह हिंडोल, मुनीश गौड़ शामिल हुए। चर्चा है कि ये गुट अब राज पैलेस के साथ है। इस गुट का दर्द ये भी है कि सांसद बनने के बाद सतीश गौतम को इन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला, जिस कारण इनकी नाराजगी बनी रही। इस दोस्ती से सतीश गौतम की टीम में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की दावत की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझसे कोई नेता नाराज भी नहीं है। भाजपा में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। सभी का सम्मान है।
- सतीश गौतम, सांसद

राज पैलेस की ओर से दिल्ली में आयोजित दावत में मैं शामिल हुई थी। राज पैलेस की ओर से अपनी गलती मान ली गई, जिसके बाद सभी लोग मान गए। अब कोई नाराजगी नहीं है। मैं हमेशा पार्टी के साथ हूं।
- मीना कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed