{"_id":"6ac61db0e6f0610bb706baa9","slug":"rafia-nikhat-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1084236-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नवाचार से बदली पढ़ाई की तस्वीर, राफिया निकहत और ललिता वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नवाचार से बदली पढ़ाई की तस्वीर, राफिया निकहत और ललिता वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान
विज्ञापन
राफिया निकहत और ललिता वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान.
अलीगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोधा विकासखंड के रजा नगर स्थित विद्यालयों की दो शिक्षिकाओं ने जिले का नाम रोशन किया है। प्राथमिक विद्यालय रजा नगर की प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित राफिया निकहत और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजा नगर की सहायक अध्यापिका ललिता वर्मा को राज्य स्तरीय एडु लीडर अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
मथुरा स्थित कृष्ण मोहन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शैक्षिक समागम में प्रदेश के सभी 75 जिलों से चयनित नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भगवद्गीता के सिद्धांतों को शैक्षिक जीवन में अपनाने और उनके प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। साथ ही विद्यालयों में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और बेहतर शैक्षिक प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
ललिता वर्मा का चयन विद्यालय में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के आधार पर किया गया। उन्होंने बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने के साथ विद्यालय में नामांकन बढ़ाने और बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए कई नए प्रयास किए। इन नवाचारों को राज्य स्तर पर सराहना मिली और इसी के आधार पर उन्हें सम्मान के लिए चुना गया।