फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the names of the candidates appeared on the TV channel, there was a stir in the BJP

अलीगढ़ः टीवी चैनल पर प्रत्याशियों का नाम आने के बाद भाजपा में हलचल

Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
After the names of the candidates appeared on the TV channel, there was a stir in the BJP
कुछ टीवी चैनल पर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की खबर से राजनीति गरमा गई है। कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। इससे भाजपा नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पदाधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभी शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई सूची जारी नहीं की गई है। 15 जनवरी को सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में कुछ टीवी चैनलों पर उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने से संबंधित खबरें प्रसारित की गईं। अलग-अलग चैनलों द्वारा अतरौली विधान सभा क्षेत्र से संदीप सिंह (राज्यमंत्री), बरौली विधान सभा क्षेत्र से ठाकुर जयवीर सिंह, कोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल पाराशर, खैर विधान सभा क्षेत्र से अनूप प्रधान और इगलास विधान सभा क्षेत्र से राजकुमार सहयोगी को भाजपा का प्रत्याशी बताया गया है। शहर एवं छर्रा विधान सभा का कही उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन

टीवी पर समाचार आने के बाद भाजपा नेताओं में खलबली मच गई है। कथित प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जबकि अन्य दावेदारों के खेमे में हलचल है। कुछ तो बगावत के मूड में हैं। हालांकि सभी को यह कहकर समझाया जा रहा है कि अभी पार्टी द्वारा अधिकृत रूप से सूची जारी नहीं की गई है। खबरें सूत्रों के हवाले से है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अभी पार्टी द्वारा कोई सूची जारी नहीं की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद महामंत्री के लेटर पैड पर प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने बताया कि अभी पार्टी द्वारा सूची जारी नहीं की गई है। मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी को सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दिल्ली में थे दावेदार
टिकट के लिए भाजपा में जंग की स्थिति है। सबसे अधिक दावेदार शहर विधान सभा क्षेत्र से हैं। कोल, बरौली और छर्रा में भी दावेदारों की लाइन है। बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुशील मित्तल, अनीता जैन, मानव महाजन, मनोज अग्रवाल, शल्यराज सिंह, चंद्रमणि कौशिक, बंटी उपाध्याय, शिवनारायण शर्मा, अजय सिंह, हरेंद्र सिंह, अनूप प्रधान आदि दिल्ली में थे। दिल्ली से लौट रहे लोगों को बताया गया है कि सूची 15 जनवरी तक जारी होेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed