{"_id":"57dafe714f1c1b0d27d47edf","slug":"after-ten-days-not-allowed-to-pass-through-the-village-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के बाद दस दिन तक नहीं निकलने दिया गांव से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के बाद दस दिन तक नहीं निकलने दिया गांव से
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग परिवार के दो युवकों ने चारा काटने गई युवती को खेत में दबोच कर बलात्कार किया। इसके बाद दस दिन तक गांव से बाहर नहीं निकलने दिया। गुरुवार को छिपते-छिपाते पिता के साथ थाने पहुंचकर युवती ने इंसाफ की पुकार लगाई है। उधर थानाध्यक्ष ने युवती की तहरीर पर कार्रवाई के बजाए तहरीर मिलने से ही इनकार किया। कहा कि अगर तहरीर आती है तो जांच करेंगे और फिर कार्रवाई होगी।
बताते हैं कि दस दिन पूर्व इस युवती को खेत में तमंचा लगाकर दो युवकों ने बंधक बनाया था। दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर लौटी युवती ने परिजनों को जानकारी दी। पिता उसे लेकर थाने के लिए निकले तो रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर लौटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर पहरा बिठा दिया। किसी तरह युवती और उसका पिता गुरुवार को थाने पहुंचा। पिता-पुत्री ने बताया कि दबंग युवक बलात्कार के बाद से लगातार धमकियां दे रहे हैं।