{"_id":"5c7abb51bdec2273742767ac","slug":"after-refusing-giving-money-son-attempt-to-kill-his-father-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं दिए तो तेल डालकर बाप को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे नहीं दिए तो तेल डालकर बाप को आग लगाई
Sat, 02 Mar 2019 10:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के गांधी पार्क में एक कलियुगी बेटे का क्रूर चेहरा सामने आया है। बेटे ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर बाप पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डाल कर आग लगा दी। गनीमत रही की पिता आग में पूरी तरह नहीं झुलस पाया।
पड़ोसियों ने आग बुझाकर उनकी जान बचा ली। शनिवार को पीड़ित पिता ने एसएसपी कार्यालय में बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मोतीराम पुत्र तुसीराम निवासी बाबा कालोनी, गांधी पार्क ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया और एक लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
पैसे देने से इंकार करने पर पहले तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद केरोसिन उड़ेल कर आग लगाकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। चीखपुकार पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों को देख वह मौके से भाग गया।
पड़ोसियों ने आग बुझाई। इस मामले में थाना गांधी पार्क पुलिस को तहरीर दी थी। मगर, उन्होंने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। तहरीर तक लेना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित पिता की शिकायत सुन एसपी देहात ने उन्हें मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।