फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA freed ten thousand square meters of land in Baraula

हमारा स्कूल मत तोड़ो: एडीए ने बरौला में दस हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई, विद्यालय तोड़ने पर रोने लगे बच्चे

Sat, 01 Nov 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

जब एडीए की टीम ने स्कूल के हिस्से को तोड़ना शुरू किया, तो वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चे रोने लगे। वे चिल्ला रहे थे, हमारा स्कूल मत तोड़ो। बच्चों के साथ-साथ शिक्षिका भी भावुक हो गईं।

विज्ञापन
ADA freed ten thousand square meters of land in Baraula
स्कूल तोड़ने पर रोते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने 31 अक्तूबर को बरौला क्षेत्र में एलमपुर आवासीय योजना के पास अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एडीए ने अवैध कब्जे से 8,000 से 10,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को खाली कराया। इस दौरान 80 झुग्गी-झोंपड़ियों को ध्वस्त किया गया, लेकिन अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान एक एनजीओ द्वारा संचालित स्कूल को हटाए जाने के भावुक दृश्य से कार्रवाई करने वालों का भी दिल पसीज गया। स्कूल को शिफ्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

विज्ञापन

बरौला जाफराबाद झुग्गी को हटाती एडीए की जेसीबी मशीन।यह कार्रवाई कार्यकारी अभियंता आरके सिंह के नेतृत्व में की गई। खाली कराई गई जमीन पर बड़ी संख्या में झुग्गियां बनी हुईं थीं। इन झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए साहिबान फाउंडेशन की ओर से अगस्त 2025 में पहला कदम स्कूल खोला गया था, जहां शिक्षिका गरिमा वार्ष्णेय इन बच्चों को पढ़ाती थीं।
विज्ञापन

बरौला जाफराबाद झुग्गी में चल रहे स्कूल में पढ रहे बच्चे उस दौरान  झुग्गी को हटाने पहुंची एडीए की जेसीबी मशीन को देखते ही यहा पढ़ने वाले बच्चे मौजूद थेजब एडीए की टीम ने स्कूल के हिस्से को तोड़ना शुरू किया, तो वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चे रोने लगे। वे चिल्ला रहे थे, हमारा स्कूल मत तोड़ो। बच्चों के साथ-साथ शिक्षिका भी भावुक हो गईं। इसके बाद एडीए टीम ने स्कूल को पूरी तरह से तोड़ने के बजाय शिफ्ट करने के लिए दो दिन का वक्त दिया है। इसके अलावा दो घरों को भी ध्वस्त नहीं किया गया, क्योंकि वहां पर गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। प्राधिकरण ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बच्चे

एडीए ने बरौला में अपनी 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया है। मानवीय आधार पर दो घरों में कार्रवाई को रोका है। साथ ही वहां चल रहे एक स्कूल को शिफ्ट करने के लिए समय दिया है। एडीए अपनी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान को जारी रखेगा। - दीपाली भार्गव, सचिव, एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed