फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA bulldozers run on illegal colonies

अलीगढ़ : अवैध कॉलोनियों पर गरजा एडीए का बुलडोजर

Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ADA bulldozers run on illegal colonies
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की बिना नक्शा व अनुमति के बनी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एडीए की टीम नेे धनीपुर एयरपोर्ट के पास बसी हुई अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां करीब 16 बीघा क्षेत्रफल में बनी अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। 50 से अधिक भूखंड़ों की नींव को गिरा दिया गया। पांच पक्की सड़कों को पांच जगह से काट दिया गया। एक साइट ऑफिस ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के निर्देश पर पुलिस व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के साथ धनीपुर एयरपोर्ट के निकट भूड़ा किशनगढ़ी में टीम पहुंची। यहां गवेंद्र पाल सिंह की जीटी रोड पर करीब 16 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी विकसित करने पर वर्ष 2013-14 में इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। इस कॉलोनी को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। संयुक्त टीम ने कॉलानी के अंदर बनी पांच पक्की सड़कों को भी पांच स्थानों पर काट दिया। यहां बने साइट ऑफिस को भी गिरा दिया गया। 50 से अधिक भूखंडों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता आरके गुप्ता, आसाराम, क्षेत्रीय अवर अभिंयता मनोज कुमार शर्मा, गंगेश कुमार सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, श्याम मोहन शुक्ला, अनिल सिंह, अशोक कुमार शर्मा, श्यामवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed