{"_id":"60a029ee8ebc3efa07751378","slug":"action-plan-to-protect-workers-from-outside-infection-started-city-office-news-ali2631993136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए मजदूरों को संक्रमण से बचाने की कार्ययोजना पर अमल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए मजदूरों को संक्रमण से बचाने की कार्ययोजना पर अमल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए जिलों में वापस आए प्रवासी मजदूरों/श्रमिकों/ कामगारों एवं अन्य व्यक्तियों के लिए नए स्थायी आश्रय स्थल/ क्वारंटी सेंटर और स्क्त्रस्ीनिंग कैंप बनाए जाएंगे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसके लिए एडीएम प्रशासन डीपी पाल को निर्देशित किया है। एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम को इसका पत्र जारी कर तत्काल व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा है।
एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि अभी तक एसडीएम और उनके स्टाफ से इस संबंध में संपूर्ण जानकारी नहीं मिल रही है, जबकि सभी को पूर्व में कई बैठकों में इससे अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तहसील कोल में 129, खैर में 133 और अतरौली में अब तक बाहर से आए 202 लोगों की जानकारी ही पोर्टल में दी गई है। ऐसे में अगर संबंधित तहसील में कोरोना संक्रमण की कोई गंभीर स्थिति सामने आई तो एसडीएम ही जिम्मेदार होंगे।
एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम को पत्र लिख कर चेताया है कि वह अपने अपने तहसील क्षेत्र में बाहर से आए श्रमिकों, मजदूरों, कामगारों की सूचना तत्काल एकत्र करें और उन सभी की स्क्रीनिंग कराएं। जिससे संक्रमण को फैलने से प्रभावी रूप से रोका जा सके। निगरानी समितियों और संबंधित गांवों के प्रधानों की मदद ली जाए।
विज्ञापन
बाहर से आने वालों का नाम, पता, पिता का नाम, पूरा मूल पता, कहां से आगमन हुआ, वर्तमान पता की जानकारी रखी जाए। ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाए। संदिग्ध होने पर कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। अगर आवश्यकता हो तो इनके लिए तत्काल नए स्थायी आश्रय स्थल/ क्वारंटीन सेंटर और स्क्रीनिंग कैंप बनाए जाएं। सूचना राहत आयुक्त की वेबसाइट पर भी अपलोड करानी है। जिससे शासन स्तर पर इसकी देखरेख हो सके।