फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of thrashing JCB driver

Aligarh: जेसीबी चालक की पीटकर हत्या का आरोप, परिजनों में मचा कोहराम, रामघाट रोड पर जाम लगाने का प्रयास

Fri, 30 Sep 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

आरोप है कि 25 सितंबर को आकाश ने शिवकुमार से मजदूरी के रुपये मांगे। इसी बात पर शिवकुमार उसके दो बेटे और भतीजे ने मिलकर आकाश को लाठी-डंडे और सरियों से बेरहमी से पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Accused of thrashing JCB driver
तालसपुर मृतक कालू उर्फ पवन के परिजन शव रखकर विलाप करते हुए। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना महुआखेड़ा के गांव तालसपुर में जेसीबी स्वामी और उसके बेटों की पिटाई से गंभीर रूप से हुए घायल चालक की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रामघाट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इस मामले में जेसीबी स्वामी समेत चार लोगों को नामजद कराया गया है।

विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के बाद बामनी गांव के सुरेश कुमार नाई का चौथे नंबर का 20 वर्षीय बेटा आकाश उर्फ कालू जेसीबी चालक था। बड़े भाई प्रेम कुमार के अनुसार आकाश उर्फ कालू थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के तालसपुर गांव निवासी शिवकुमार की जेसीबी चलाता था। आरोप है कि करीब डेढ़ साल से शिवकुमार ने आकाश को मजदूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन


आकाश का मजदूरी का करीब डेढ़ लाख रुपया शिवकुमार पर बकाया था। तगादा करने पर धमकी मिलती थी। आरोप है कि 25 सितंबर को आकाश ने शिवकुमार से मजदूरी के रुपये मांगे। इसी बात पर शिवकुमार उसके दो बेटे और भतीजे ने मिलकर आकाश को लाठी-डंडे और सरियों से बेरहमी से पीटा। इसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बेटे को क्वार्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिर एम्स, दिल्ली ले जाए जा रहे रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन आकाश उर्फ कालू के शव को लेकर तालसपुर पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामे को लेकर महुआ खेड़ा, क्वारसी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गिरीश यादव भी मौके पर आ गए।


उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की । परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए थे। देर रात इस मामले में मां प्रवेश देवी की ओर से तहरीर दी गई। महुआखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है, तहरीर के आधार पर शिव कुमार समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed