{"_id":"65a6ec611874943a97003f66","slug":"accused-of-selling-girl-child-report-filed-report-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-303939-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मायके वालों पर लगाया बच्ची को बेचने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मायके वालों पर लगाया बच्ची को बेचने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 17 Jan 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने अपने चाचा और मायके वालों पर नवजात बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट में गांव दहोड़ा निवासी पूनम पत्नी करन कुमार ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से मार्च 2021 में करन कुमार के साथ शादी की थी। उसके गर्भवती होने पर थाना इगलास के गांव जवार निवासी उसके मायके वाले उसे गांव ले गए। वहां उसके चाचा लालाराम, एक अपंजीकृत चिकित्सक पवन सिंह, एक अस्पताल संचालक बोधपाल उर्फ गुड्डू निवासी पुनहरा थाना जलेसर जिला एटा ने मिलीभगत कर उसका एक नवंबर 2021 को प्रसव कराया। प्रसव के बाद उसकी बच्ची को गायब कर दिया।
पूनम ने बच्ची को दो लाख रुपये में नगला बरी थाना निधौली कलां जिला एटा निवासी एक दंपती को बेचने का आरोप लगाया है। जुलाई 2023 में थाना गोंडा के नगला बिरखू में हुई पंचायत में आरोपियों ने इसे स्वीकार भी किया था। पुलिस ने भी इस मामले में सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने पुत्री को पाने के लिए न्यायालय का सहारा लिया। थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद