फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused killed a girl with knife after failed in misdeed in Hathras

दुष्कर्म में नाकाम होने पर किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Tue, 06 Nov 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 06 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accused killed a girl with knife after failed in misdeed in Hathras
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ सोमवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने जब इसका विरोध किया और दोनों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक अर्द्धनिर्मित मकान में छिपा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शाम करीब साढ़े सात बजे गांव की एक दुकान से फुलझड़ी और अन्य सामान लेने गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में जब अन्य लोग भी उसकी तलाश में जुटे तो पता चलाकि किशोरी को दो युवक अपने साथ ले गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने इन दोनों यु्वकों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया और वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई। इसी बीच किशोरी का शव गांव में आबादी क्षेत्र से थोड़ा बाहर एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ। शव धान के पुआल से ढका हुआ था। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे। गले और पेट सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चाकू के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलते ही इस घटना की जानकारी पूरे जंगल में आग की तरह फैल गई। सीओ सादाबाद और कोतवाली निरीक्षक चंदपा भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के परिजनों ने उक्त दोनों युवकों पर शक जताया।

पुलिस ने जब दोनों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि वे इस किशोरी को बातों में फंसाकर इस अर्द्धनिर्मित मकान में ले गए थे। इस मकान में एक आरोपी अपने परिवार से अलग रहता था। इन दोनों ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो इन दोनों ने चाकू से उसके गले, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को धान के पुआल के नीचे छिपा दिया। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी के समक्ष भी इन दोनों आरोपियों को पेश किया गया।

 दुष्कर्म में असफल रहने पर इरफान व भोला ने किशोरी की हत्या की थी। इन दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
- जयप्रकाश, एसपी

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम 
किशोरी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड भी तैयार कराई गई। बोर्ड में एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed