{"_id":"66f9236bfa875100bf077d0e","slug":"accused-absconding-for-10-years-arrested-from-tappal-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 10 साल से फरार इनामी टप्पल से गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 10 साल से फरार इनामी टप्पल से गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रहा था
Sun, 29 Sep 2024 03:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:23 PM IST
सार
आरोपी अपना पैतृक मकान बेचकर पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रह रहा था। वह नाई की दुकान पर काम करता था। अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं रख रहा था। मकान के बचे पैसे लेने वह गांव आया था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की टप्पल थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पर 2014 में थाना टप्पल क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप था।
विज्ञापन
मामले में युवती की मां ने उदयवीर सिंह उर्फ बौना, जगवीर उर्फ गोली निवासी ग्राम पीपली, थाना टप्पल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें एक आरोपी उदयवीर उर्फ बौना को पुलिस ने 10 जुलाई 2014 को जेल भेजा था। जगवीर उर्फ गोली फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके लिए टीमें गठित की गई
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि आरोपी अपना पैतृक मकान बेचकर पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रह रहा था। वह नाई की दुकान पर काम करता था। अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं रख रहा था। मकान के बचे पैसे लेने वह गांव आया था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जामा तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन