{"_id":"628fd5ff1f57d87c11257e63","slug":"accident-aligarh-news-ali2924800107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ट्रैक्टर -ट्राली के नीचे आकर निकिल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ट्रैक्टर -ट्राली के नीचे आकर निकिल व्यापारी की मौत
सुरेंद्र पाराशर का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
सासनी गेट पुलिस पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आकर स्कूटी सवार निकिल व्यापारी की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में एकत्रित नागरिकों की भीड़ ने आगरा रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित शांतिपुरम के 50 वर्षीय धर्मेन्द्र सारस्वत का निकिल का व्यापार था। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार को वे भुजपुरा में तगादा करने के लिए निकले थे। तभी दोपहर के समय सासनीगेट पुलिस चौकी के सामने से निकलते समय अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी में टक्कर मार दी । धर्मेन्द्र स्कूटी सहित ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई । यह देख तमाम लोग एकत्रित हो गए। पब्लिक ने चालक को पकड़कर पीट दिया और बाद में आगरा रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि सीओ ने पहुंचकर पब्लिक को शांत कर लिया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस मामले में परिवार की तहरीर पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।