फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Youngster died in a road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 04 Oct 2024 05:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 05:11 AM IST
सार

आनंद कुमार अपने साथी मोहित कुमार के साथ घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने बाइक से जा रहा था। दुधमा के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आनंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
A Youngster died in a road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत कासिमपुर खुशीपुरा के गांव खुशीपुरा निवासी आनंद कुमार (18) पुत्र मुकेश कुमार 2 अक्टूबर को अपने साथी मोहित कुमार के साथ घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने बाइक से गांव दुधमा जा रहा था। दुधमा के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनंद को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो भाई एक बहन को रोते बिलखते छोड़ गया। 3 अक्टूबर को गांव में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। घायल मोहित का हरदोई के एक निजी चिकित्सक के पास उपचार चल रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed