{"_id":"6802ad319db72790ac08899d","slug":"a-young-man-was-beaten-up-for-doing-obscene-act-with-a-girl-at-a-kiosk-right-in-front-of-the-police-station-aligarh-news-c-2-1-ald1025-657449-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: थाने के ठीक सामने खोखे पर बालिका से अश्लील हरकत, युवक पकड़ जमकर धुना, किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: थाने के ठीक सामने खोखे पर बालिका से अश्लील हरकत, युवक पकड़ जमकर धुना, किया गिरफ्तार
Sat, 19 Apr 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:21 AM IST
सार
एक युवक शराब के नशे में धुत होकर खोखे पर पहुंचा और बालिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के शोर मचाने और छोटे भाई केे रोते हुए एक ढकेल वाले के पास पहुंचने पर लोग दौड़कर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी दबोचा
विस्तार
हरदुआगंज थाने के ठीक सामने 17 अप्रैल रात खोखा पर बैठी छह वर्षीय बालिका के साथ शराब के नशे में अश्लील हरकत की। बच्ची के चीखने पर लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हरदुआगंज थाने के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर निकटवर्ती गांव का व्यक्ति खोखा लगाकर बिस्कुट, नमकीन, गुटखा आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 17 अप्रैल रात को खोखे पर उसकी पत्नी भी आ गई। इस पर उसने अपनी छह साल की बेटी को खोखे पर बैठा दिया, जबकि चार साल का बेटा नीचे खेलने लगा। इसके बाद पति-पत्नी दुकान और घर का सामान लेने के लिए कस्बा में चले गए।
विज्ञापन
रात नौ बजे के करीब एक युवक शराब के नशे में धुत होकर खोखे पर पहुंचा और बालिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के शोर मचाने और छोटे भाई केे रोते हुए एक ढकेल वाले के पास पहुंचने पर लोग दौड़कर पहुंच गए और आरोपी युवक जंगलिया (38) उर्फ यतेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी गांव मोरथल को रंगे हाथ दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
शोर-शराबे पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के हाथों से आरोपी को छु़ड़ाया और गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।