फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man opened fire after coming to his in-laws' house in Khair

Aligarh News: खैर में ससुराल आकर युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 06 Aug 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man opened fire after coming to his in-laws' house in Khair
कस्बे की ब्लॉक कॉलोनी में मंगलवार की देर रात एक युवक ने पांच-छह साथियों के साथ आकर ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें ससुरालीजन बाल-बाल बच गए। कॉलोनी में भी दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने कारतूस के पांच खाली खोके बरामद किए हैं।
विज्ञापन




ब्लॉक कॉलोनी में राए के मकान में रहने वाली काजल पुत्री सुरेश चंद मूल निवासी गांव रजावल थाना गोंडा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी शादी सन 2022 में पारसोली थाना नौंहझील जिला मथुरा के युवक पवन के साथ हुई है। शादी में 10 लाख रुपए खर्च हुए किंतु ससुरालीजन कार और दो लाख रुपये की और मांग करते हैं, मांग पूरी नहीं होने पर मेरा देवर मुझे 10 अप्रैल 24 को मेरे मायके खैर में छोड़ गया।
विज्ञापन




तहरीर में आरोप है कि इसके बाद से पति मुझे आए दिन धमकी देता रहा है, आज पांच अगस्त को शाम लगभग 8:30 बजे पवन 5 -6 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर आया और आते ही गेट पर और मकान में कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना में मैं और मेरे पारिवारि जन बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए. तो पवन व पवन के साथ आए सभी लोग हमें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पांच खाली खोके भी बरामद किए। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर ले ली है और जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed