{"_id":"6897a4adc6a80ddb040ab12b","slug":"a-young-man-fell-down-while-climbing-down-from-the-roof-during-rain-and-died-aligarh-news-c-2-1-ali1027-756486-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरसात होने पर छत से उतरते समय नीचे गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरसात होने पर छत से उतरते समय नीचे गिरा युवक, मौत
Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव जुझारपुर में शुक्रवार की रात बरसात होने पर हड़बड़ाहट में नीचे उतरते समय एक युवक नीचे गिर पड़ा। इससे युवक की मौत हो गई।
गांव जुझारपुर निवासी सुमोद कुमार (42) पुत्र करतार सिंह शनिवार की रात अपने घर की छत पर सोए थे। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक बरसात होने लगी। इस पर वह उठकर दीवार में निकलीं ईंटों के सहारे छत से नीचे उतरने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से वह धड़ाम से नीचे फर्श पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी चीख सुनकर परिजन तत्काल पास पहुंचे। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सुमोद कुमार की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।