फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide due to instigation of his in-laws

Aligarh News: ससुराल के लोगों के उकसाने पर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 07 Jun 2024 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to instigation of his in-laws
गांव दमगढी में करीब सात माह पूर्व हुई आत्महत्या के प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र ने ससुराल के लोगों के उकसाने पर आत्महत्या की थी। इस मामले में मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के छ: अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव दमगढी निवासी मुखत्यारी देवी पत्नी दलवीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने पुत्र भूदयाल की शादी तीन दिसंबर 2020 को रविता पुत्री वीरपाल सिंह निवासी सोनईया थाना इगलास के साथ बिना दहेज लिए की थी। शादी के बाद से ही रविता उनके पुत्र को पसंद नहीं करती थी। करीब तीन माह बाद जब घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था तो रविता घर में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर अपने पिता के साथ मायके चली गई। बुलाने पर वापस नहीं आई।
विज्ञापन





बाद में पता चला कि रविता ने पुर्नविवाह कर लिया है। जब भूदयाल 10 नवंबर 2023 को उसे बुलाने वहां गया तो उसकी पत्नी रविता, ससुर वीरपाल, चचिया ससुर देवीचरन व रवेंद्र सास, साले नवीन और प्रवेंद्र ने उसे बेइज्जत किया। कहा कि वह मर क्यों नहीं जाता। रविता अब उसके साथ नहीं जाएगी, उसकी दूसरी शादी हो गई है। उसे आरोपियों ने पीटते हुए वहां से भगा दिया। भूदयाल ने घर आकर सारी बात बताई, तभी से भूदयाल तनाव में रहने लगा और 12-13 नवंबर 2023 की मध्य रात्रि को उसने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले में थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed