फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide after his wife left for her parents' home.

Aligarh News: पत्नी के मायके जाने पर युवक ने की खुदकुशी

Sat, 28 Mar 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after his wife left for her parents' home.
 प्रवेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : samvad
थाना क्षेत्र के गांव भमोरी खुर्द में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया है कि झगड़ा होने के बाद महिला मायके चली गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र आलम सिंह का अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने मायके पक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन लक्ष्मी को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों व थाना पुलिस ने बताया है कि पत्नी के जाने के बाद प्रवेश कुमार ने घर के पास बने दूसरे मकान में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब युवक का शव देखा तो वह घबरा गए। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहली पत्नी की करीब छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी, जिसमें मायके पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वर्तमान में मृतक की कोई संतान नहीं थी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed