{"_id":"67c60d863a5e2e623e0407c8","slug":"a-woman-who-went-to-get-medicine-committed-suicide-by-hanging-herself-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101540-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दवा लेने गई महिला ने फंदा लगा कर की दी जान, मलेरिया बुखार से थी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दवा लेने गई महिला ने फंदा लगा कर की दी जान, मलेरिया बुखार से थी पीड़ित
Tue, 04 Mar 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:43 AM IST
सार
महिला को कई दिनों से मलेरिया बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि महिला बीमारी से परेशान थी। उसने गांव नगला इंद्रा पर एक आम के बाग में अपनी साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव नगला कुंदन निवासी एक महिला ने 3 मार्च को फंदा लगा कर जान दे दी। वह कई दिनों से मलेरिया से पीड़ित थी। खुदकुशी से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी मोहरश्री देवी (65) पत्नी चंद्रपाल सिंह को कई दिनों से मलेरिया बुखार था। इसकी दवा भी चल रही थी। मोहरश्री देवी 3 मार्च को करीब दो बजे घर से दवा लेने को लेने निकली थीं। रास्ते में गांव नगला इंद्रा पर एक आम के बाग में अपनी साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दोपहर साढ़े तीन बजे जब परिवार वालों को पता चला तो मातम छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहरश्री अपने पीछे चार बेटे और बहुओं को रोते बिलखते छोड़ गईं हैं।
विज्ञापन