फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman hanged herself after a dispute with her husband

Aligarh News: पति से विवाद पर महिला ने फंदे पर लटककर दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

इस दंपति पर दो बेटियां भी हैं। सोमवार को अंकिता का किसी बात पर पति से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी बीच अंकिता ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
A woman hanged herself after a dispute with her husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

देहलीगेट क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार को पारिवारिक विवाद में महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सासनीगेट के पला साहिबाबाद की 23 वर्षीय अंकिता उर्फ नीमा ने तीन वर्ष पहले इंदिरा नगर निवासी सब्जी विक्रेता से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


इस दंपति पर दो बेटियां भी हैं। सोमवार को अंकिता का किसी बात पर पति से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी बीच अंकिता ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक बाहर न निकली तो मकान मालिक ने जंगले से देखा कि महिला का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन


इस पर उसने शोर मचाया और खबर देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ में मौके से ही पति को हिरासत में ले लिया। इसी बीच मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, पति हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed