{"_id":"630c9a57ee202831d708d1a2","slug":"a-mischievous-person-vandalized-temple-in-aligarh-s-police-station-bannadevi-one-person-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शरारती तत्व ने मंदिर में की तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शरारती तत्व ने मंदिर में की तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Mon, 29 Aug 2022 04:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:22 PM IST
सार
रसालगंज चौराहे पर कठपुला स्थित मंदिर में शिव परिवार, मां दुर्गा, भगवान शनिदेव सहित करीब 25 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात्रि करीब दो बजे एक युवक पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते मंदिर में घुस गया और हथौड़ी से मंदिर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसालगंज चौराहा स्थित मंदिर में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने घुसकर हथौड़ी से तोड़फोड़ की। जिससे कुछ मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारी संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
रसालगंज चौराहे पर कठपुला स्थित मंदिर में शिव परिवार, मां दुर्गा, भगवान शनिदेव सहित करीब 25 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात्रि करीब दो बजे एक युवक पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते मंदिर में घुस गया और हथौड़ी से मंदिर में तोड़फोड़ की। जिससे कई मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि मंदिरों में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिला प्रशासन को ऐसे रैकेट का पता लगाकर शीघ्र ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सूचना पर लेपर्ड सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन