फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   canter crushed two people in aligarh one died

अलीगढ़: भांकरी में कैंटर ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 10 Oct 2019 03:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
canter crushed two people in aligarh one died
डेमो - फोटो : डेमो

गभाना थाना क्षेत्र के दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे पर भांकरी के पास बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया है।

विज्ञापन


गभाना थाना क्षेत्र के नगला राजू निवासी बिट्टू पुत्र रोहदात और उसका पड़ोसी गौरव पुत्र भगवानदास भांकरी स्थित पावना ताला फैक्टरी में काम कर घर को लौट रहे थे। भांकरी के पास वाहन का इंतजार करते समय दिल्ली की ओर से आती एक तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में बिट्टू की मौके पर मौत हो गई। गौरव गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिट्टू के शव को मोर्चरी पर भेजा और गौरव को हाईवे पर ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। गभाना इंस्पेक्टर के अनुसार बिट्टू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed