{"_id":"68d059add872237d67039c6e","slug":"a-critical-care-unit-will-be-established-in-the-district-hospital-by-march-aligarh-news-c-56-1-hts1003-137770-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिला अस्पताल में मार्च तक बन जाएगी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिला अस्पताल में मार्च तक बन जाएगी क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण तेजी से जारी है। मार्च 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। 50 बेड की क्षमता वाले इस विशेष वार्ड का काम लगभग 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। निर्माण की कुल लागत 17.98 करोड़ रुपये है, इसमें 8.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है।
क्रिटिकल केयर यूनिट में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, वेंटिलेटर और मॉनिटरिंग मशीनों की व्यवस्था होगी। यहां गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस यूनिट के तैयार होने के बाद निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा मिल पाएगी। निर्माण के बाद यहां प्रशिक्षित चिकित्सकों और विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
फिलहाल कार्यदायी संस्था द्वारा भवन निर्माण और आंतरिक संरचना पर तेजी से काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों को शहर से बाहर बड़े अस्पतालों में रेफर करने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। सीएमएस डाॅ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि सीसीयू का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद मरीजों को काफी राहत रहेगी।